गुरुवार, 12 जुलाई 2012

आज का चिंतन

इतने भगवान और इतने धर्म, और इतनी घुमावदार राहें. सिर्फ़ करुणा की कला की ज़रूरत है इस दुखी संसार को.
.......एल्ला व्हीलर विलकौक्स (कवियत्री)

बुधवार, 11 जुलाई 2012

आज का चिंतन

कुछ कर गुजरने की महान कला के साथ ही कुछ चीजों को ऐसे ही रहने देने की कला भी महान है. जीवन की सूझबूझ गैर जरूरी चीजों के उन्मूलन में है.
......लिन युटांग 

सोमवार, 9 जुलाई 2012

आज का चिंतन

आप किसी व्यक्ति से जिस भाषा को वह समझता हो उसमें बात करें तो बात उसकी समझ में आती है. लेकिन आप अगर उससे उसकी मातृभाषा में बात करें तो वह उसके दिल में जाती है.
.......नेल्सन मंडेला 

रविवार, 8 जुलाई 2012

आज का चिंतन

जब छोटे लोगों की परछाईं बड़ी होने लगे, तो समझ लीजिए सूर्य डूबने को है.
......लिन युटांग

शनिवार, 7 जुलाई 2012

आज का चिंतन


जीवन की विडम्बना यह नहीं है कि आप अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचे, बल्कि यह है कि पहुँचने के लिए आपके पास कोई लक्ष्य ही नहीं था.
.......बेंजामिन मेस


शुक्रवार, 6 जुलाई 2012

आज का चिंतन

एक सफल व्यक्ति बनने की कोशिश मत करो , बल्कि मूल्यों पर चलने वाले व्यक्ति बनो.
..........अल्बर्ट आइन्स्टाइन

गुरुवार, 5 जुलाई 2012

आज का चिंतन

सामने वाले आदमी में जिस गुण की कमी है, उस सद्गुण का प्रत्यक्ष दर्शन अपने व्यवहार द्वारा करा देना ही उसकी सबसे बड़ी सेवा है.
......अरुंडेल